फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ मौन जुलूस तो दूसरी तरफ क्रमिक अनशन शुरू

Wed, 10 Jan 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
नैनीताल में क्रमिक अनशन पर बैठे फड़ खोखा व्यवसायी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पालिका तथा जिला प्रशासन द्वारा छह दिन बीत जाने के बाद भी फड़ खोखा व्यवसायियों की कोई सुध नहीं ली गई है, जिससे उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। फड़ खोखा व्यवसायियों ने मंगलवार को जहां रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के बैनर तले पंत पार्क में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया तो दूसरी ओर खोखा फड़ व्यवसायी कल्याण समिति के बैनर तले नगर में मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के बैनर तले पंत पार्क में हुई सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने कहा कि 6 दिन बीतने के बाद भी फड़ खोखे वालों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि जब तक वेंडर जोन नहीं बन जाता तब तक फड़ खोखे वालों को पंत पार्क में आजीविका चलाने की अनुमति दी जाए।

क्रमिक अनशन में पहले दिन शायरा खानम बबली, रीना कश्यप, नगीना, आशमा, मीना कश्यप तथा रुपमती क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर खीम सिंह, महेश थुवाल, अशोक कुमार, ताहिर, छवि, लीला, सीमा, लईक अहमद, रईश अहमद, विनोद, भजन सिंह, इकबाल अहमद, परवेज आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने मामले में राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पूर्व विधायक सरिता आर्या भी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचीं और समर्थन दिया। दूसरी ओर खोखा फड़ व्यवसायी कल्याण समिति के बैनर तले फड़ खोखे वालों ने मल्लीताल से लेकर कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला, बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने वेंडर जोन शीघ्र बनाने और वेंडर जोन नहीं बनने तक फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव केसी राम, बालम सिंह, नेकी, कंचन, गुड्डू खान, चंदन शर्मा, केशव राम, पुष्पा देवी, सचिन सोनकर, मंजू थापा, मोहन सिंह, पिंकी, कंचन, बालम सिंह, विजय कुमार, हीरा बल्लभ मौजूद थे।

वेंडर जोन की जल्द स्थापना नहीं हुई तो बसपा करेगी आंदोलन
बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस अंसारी ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द वेंडर जोन की स्थापना कर फड़ व्यवसायियों को रोजगार मुहैया कराए। जिला व नगरपालिका प्रशासन पूंजीपतियों के दबाव में आकर फड़ व्यवसायियों को पंत पार्क से बेदखल कर रही है जो किसी भी दशा में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि फड़ व्यवसायियों की समस्या का समाधान नही किया गया तो बसपा आंदोलन करेगी।

माल रोड से हटाए फड़ खोखे वाले
माल रोड पर मंगलवार की रात्रि में तीन फड़ खोखे लगे मिले, जिसे सीओ विजय थापा के नेतृत्व में हटा दिया गया। महेश चंद्र, नन्हे सक्सेना, विनोद सक्सेना निवासीगण दुर्गापुर तल्लीताल का पुलिस एक्ट में चालान कर भविष्य में माल रोड पर फड़ न लगाने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें