फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के चलते गुलाब घाटी खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस की जांच में आया है कि वीरभट्टी पुल ही नहीं गुलाबघाटी पर की गई खुदाई वाहनों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकती है। एसपी सिटी ने पूरे मार्ग का मुआयना करने के बाद शाम चार से सात बजे तक फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य विभागों के सहयोग के बगैर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी। क्योंकि पुलिस के पास निर्माण और बोर्ड लगाने के संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

वीरभट्टी पुल के पास दुर्घटना की घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ नैनीताल और भीमताल मार्ग का मौका मुआयना किया। जांच में पाया गया कि मार्गों की कमियों को लोनिवि आदि विभाग मिलकर ही समाधान कर सकते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण कई जगह बोर्ड लगाना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर निर्माण करना भी है। सिर्फ फोर्स लगाने से यातायात की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। एसपी सिटी ने वीरभट्टी पुल की तरफ जाने से रोकने के लिए रानीबाग में फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार गुलाबघाटी की खुदाई के संबंध में एसडीएम को निर्माण कराने का अनुरोध किया है। जांच के दौरान ही केमू की बस भीमताल रोड पर खराब हो गई थी। पुलिस ने किसी प्रकार बस को हटाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें