फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बैठा और बुजुर्ग की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज स्थित परिसर में खड़ी बस में सोमवार सुबह बैठने के बाद एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि बुजुर्ग हरियाणा से आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के कुंज की माला न्योली निवासी मोहन चंद जोशी (63) हरियाणा प्रांत के हिसार स्थित एक डेंटल कॉलेज के मेस में काम करते थे। दीपावली के त्योहार पर वह छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। हल्द्वानी आने के बाद घर जाने के लिए वह सोमवार की सुबह अल्मोड़ा जाने वाली बस (यूके 07 टीए 2939) में सवार हो गए। बस की सीट पर वह लुढ़क गए थे। परिचालक दीपक कश्यप ने बुजुर्ग को जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। अंत में चालक, परिचालक उनको लेकर बेस अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग के दोनों बेटे उमेश, पंकज जोशी मोर्चरी पहुंचे। शव की शिनाख्त करने के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें