फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दिवाली मेला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस पर लगने वाले दीपावली मेले की तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पूरी कर ली हैं। मुख्य मेला 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर को होगा। मेला परिसर में महिला प्रसाधन, रेडीमेड, बर्तन बाजार, मीना बाजार, बांस मंडी सज गई हैं। उत्तर भारत के प्रसिद्ध दीपावली मेला 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में आने वाले लाखों श्रृद्धालुओं के ठहरने के लिए हरगोविंद सराय, भाई मर्दाना जी यात्री निवास के साथ ही गुरुनानक इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज के कक्षों की रगांई पुताई का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। धार्मिक डेरा कारसेवा में भी पर्व मनाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। डेरा में स्थित यात्री निवास के साथ ही गुरुनानक अकादमी, डिग्री कॉलेज में संगत के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान यात्रियों के अस्वस्थ होने पर पंत रत्न बाबा हरवंश सिंह, बाबा टहल सिंह चैरिटेबिल अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें