फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार लोग त्योहार पर पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। दस हजार लोगों को रविवार शाम से सोमवार शाम तक एक बूंद पानी नहीं मिला। अवकाश होने के कारण टैंकरों से भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जगदंबा नगर में जल संस्थान का पेयजल वाल्ब है। यहां से अलग-अलग क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार को यह वाल्ब खराब हो गया। इस कारण भट्ट कालोनी, शिव पार्वती विहार, डहरिया, आईटीआई, श्याम विहार समेत अन्य क्षेत्रों में रविवार शाम और सोमवार की सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। खास बात ये रही कि वोल्टेज के कम-ज्यादा होने के कारण ट्यूबवेल भी नहीं चल सका। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति नहीं कराई गई। जल संस्थान के अवर अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि वाल्ब ठीक कराने का प्रयास किया था मगर बारिश के कारण नहर में पानी अधिक था। ऐसे में खुदाई कराने पर गंदा पानी भर जाता और लोगों के घरों तक पहुंचता। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

आज तीन घंटे बंद रहेगी आपूर्ति
हल्द्वानी। गौला बैराज के एसडीओ बीडी सती ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से तीन घंटे के लिए जल संस्थान की आपूर्ति बंद की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैराज पर कुछ मरम्मत कार्य कराने है। इस कारण आपूर्ति बाधित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें