फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में 11 लोगों को कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
रामनगर कुत्ते काटे जाने से घायल गैस गोदाम निवासी ईशांत चंद्रा। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आवारा कुत्तों ने कई स्थानों पर 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दिनभर कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल रहा। वहीं, लोगों के सूचना देने के बाद भी पालिका प्रशासन बेपरवाह बना रहा। घायलों ने सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन

खताड़ी, भवानीगंज, ढिकुली, टेढ़ा आदि स्थानों पर आवारा कुत्तों ने मंगलवार को दिनभर में 11 लोगों को अपना शिकार बनाया। भवानीगंज निवासी ओमप्रकाश, टेड़ा रोड निवासी पूजा, शिवलालपुर निवासी मो. ताहिर, इंद्रा कॉलोनी निवासी सुमन शर्मा, ढिकुली निवासी पंकज कांडपाल, कानियां निवासी गीता देेवी, खताड़ी निवासी जावेद खान, मो. इकराम, खुर्शीद अंसारी, गैस गोदाम रोड निवासी ईशांत चंद्रा, नई बस्ती मालधन निवासी हर्षित को आवारा कुत्तों ने काट लिया। घायलों को सरकार अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। वहीं पालिका प्रशासन इन सबसे बेपरवाह बना रहा। सूचना देने के बाद पालिका के किसी कर्मचारी ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई।
पशु चिकित्सकों को साथ लेकर आवारा कुत्तों को समय-समय पर बधियाकरण किया जाता है। दो सप्ताह पहले सौ कुत्तों का बधियाकरण किया गया है। साथ ही एंटी वैक्सीन सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही यह सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी पालिका रामनगर।
नैनीताल में आवारा कुत्तों ने आठ को काटा
नैनीताल। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आवारा कुत्तों के काटने के बाद आठ लोग एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने बीडी पांडे पहुंचे। इनमें आरती (8), गोविंद आर्या (30), अनिल (3), तन्मय (21), संजना (19), सुनीता (35), महेंद्र सिंह (48), अनुराग गर्ग (6) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें