फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से सुंदर धौनी होंगे अल्मोड़ा संसदीय सीट के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा सीट से बसपा के सुंदर उम्मीदवार
विज्ञापन

आला कमान ने टिकट किया फाइनल, तीन-चार उम्मीदवारों का पैनल गया था
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। बसपा ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सुंदर धौनी को उम्मीदवार घोषित किया है। सुंदर धौनी मूल रूप से बागेश्वर जिले के मंडलसेरा के रहने वाले हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इस सीट से तीन-चार उम्मीदवारों का नाम पैनल में गया था, जिसमें से सुंदर के नाम पर बसपा हाईकमान ने मुहर लगाई। सुंदर धौनी 23 मार्च को नामांकन कर सकते हैं। धौनी ने बताया कि नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, लोस कोआर्डिनेटर समेत सभी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तिथि को आगे-पीछे भी किया जा सकता है।
प्रोफाइल
नाम = सुंदर धौनी
प्रोफेशन : अधिवक्ता
सियासी प्रोफाइल : 1990 में बसपा से जुड़े और नगर अध्यक्ष, बहुजन फोर्स में जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहे। बीपीएड करने के बाद वह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने। बीपीएड बेरोजगारों को रोजगार दिलाने को 2012 में आंदोलन शुरू किया। इसी आंदोलन के सिलसिले में नौ बार जेल गए। काफलीगैर के प्राथमिक स्कूल में नौकरी लगी लेकिन व्यायाम शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। बसपा में रहते हुए उन्होंने 2014 में जिला पंचायत का भी चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। अब बसपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन में होगी बैठक: जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा ने बताया कि लोस चुनाव को लेकर जल्द ही बैठक होगी, जिसमें अल्मोड़ा संसदीय सीट के चारों जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर के सभी संगठन पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में नामांकन, प्रचार प्रसार को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें