हल्द्वानी। शासन ने उत्तराखंड सहायक खंड विकास अधिकारी सेवा नियमावली के प्रावधानों के तहत विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति के आधार पर 21 ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति सहायक खंड विकास अधिकारी पद पर की है।
ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) डॉ. जीएस खाती के हस्ताक्षरों से जारी पदोन्नति आदेश के मुताबिक पदोन्नति वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन रुपये 2800 (पुनरीक्षित वेतनमान रुपये 29200-92300 लेवल-5) के पद पर की गई है। पदोन्नति पाने वालों में धनेश्वर प्रसाद आर्या (पौड़ी), लक्ष्मण सिंह रावत, दिनेश प्रसाद बड़ौनी, मीना बिष्ट (देहरादून), धर्म सिंह मेवाड़ी, ईश्वरी राम आर्य, शांति जोशी (ऊधमसिंह नगर), आशा मेहता (पिथौरागढ़), बलवंत सिंह (चमोली), ज्योति प्रसाद (उत्तरकाशी), जयेंद्र सिंह राणा, विनोद सिंह रावत (टिहरी), मदन चंद्र मेलकानी, देवेंद्र सिंह तड़ागी, नारायण दत्त भट्ट (नैनीताल), दिनेश प्रसाद मैठानी (रुद्रप्रयाग), अनुसूया प्रसाद गौड़ (रुद्रप्रयाग), जगत सिंह मेहरा (बागेश्वर), पूरन सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी (अल्मोड़ा), खुशाल सिंह कोरंगा (बागेश्वर) शामिल हैं।