फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दवानी नगर निगम के मतदाताओं की संख्या पहुंची 2 लाख 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। निर्वाचन नामावाली के प्रकाशन के बाद नगर निगम हल्द्वानी के मतदाताओं की संख्या दो लाख 12 हजार पांच सौ सत्तर पहुंच गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 108678 और महिला मतदाताओं की 103892 है। जिला निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से पांच मार्च तक निर्वाचन नामावली के लिए दावे और आपत्तियां मांगी है। चुनाव पंचास्थानि के सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस कार्की ने बताया नगर निगम की निर्वाचन नामावली का प्रकाशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना नाम निर्वाचन सूची में जोड़ना या संशोधन कराना चाहता है तो वह आपत्तियां दर्ज करा सकता है। नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम हल्द्वानी, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानीय भीमताल में भी आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें