फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद से वादा करें खुद ही निभाएं, हमसे सम्मान पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आइए, नववर्ष 2018 के स्वागत के अवसर पर अपने शहर हल्द्वानी को अपने ही प्रयासों से सुंदर बनाने का संकल्प लीजिए, उसे पूरा भी करिए और हमसे सम्मान पाइए। जी हां, गो ग्रीन गो क्लीन संस्था, वॉक वे प्रबंधन और अमर उजाला करेगा अपका सम्मान। लेकिन इसके लिए आपको स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखकर ऐसा काम करना होगा जो आपके आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने के साथ अलग पहचान दे।
विज्ञापन

आपके मोहल्ले, गली और वार्ड से जो भी गुजरे तो तारीफ के कसीदे पढ़े बिना न रह सके। जरूरत है, आपको एक कदम आगे बढ़ाने की और शहर को स्वच्छता की ओर ले जाने की। रविवार दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक नैनीताल रोड स्थित वॉक वे में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आप हल्द्वानी को स्वच्छ बनाने को लेकर चलने वाले इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन स्लोगन लिखने वाले प्रतिभागियों को और उनका पालन करने वालों को पुरस्कार स्वरूप वॉक वे में फिल्म देखने का एक-एक टिकट मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ ही एक महीने तक उनके घर में अमर उजाला मुफ्त में आएगा।
दूसरे चरण में हमारी टीम उन दस लोगों के घर तक जाएगी जिनके स्लोगनों को निर्णायक मंडल की टीम ने टॉप टेन में चयन किया है। टॉप टेन में से तीन का चयन किया जाएगा जिन्होंने स्लोगन लिखने के मुताबिक अपने घर के आसपास को साफ सुथरा किया है। इन तीन परिवार के दो-दो सदस्यों को वॉक वे में फिल्म देखने का टिकट मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ ही इन तीनों परिवारों में एक महीने तक अमर उजाला मुफ्त में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें