फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआईएफडी चिप पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक सप्ताह के भीतर गौला के वाहनों में आरएफआईडी चिप नहीं लगी तो वाहन गौला में खनन को नहीं उतर सकेंगे। 60 वाहनों ने एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर वाहनों का गौला नदी का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में खनन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। खनन समिति की बैठक में डीएलएम ने बताया कि अभी कई गौला वाहनों में आरएफआईडी चिप नहीं लगी है। इस पर डीएम ने वन निगम के आरएम से एक सप्ताह के भीतर सभी गौला के वाहनों में आरएफआईडी चिप लगाने के निर्देश दिए। चिप नहीं लगाने वालों वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए। एक महीने में 20 चक्कर नहीं लगाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी निरस्त करने के समिति ने निर्णय लिया है। उधर गौला में प्रत्येक वाहन में 90 क्विंटल उपखनिज निकलने से लक्ष्य पूरा नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त की। दोबारा 140 क्विंटल उपखनिज निकासी के लिए शासन से पूछने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, वन निगम के आरएम एमपीएस रावत, एआरटीओ संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें