फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक दौर में बच्चों में विज्ञान की सोच विकसित करना जरूरी: खुराना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है, बच्चों को विज्ञान की अधिक से अधिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करानी जरूरी है। बच्चों ने कविता पाठ, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से तमाम तरह की सामाजिक बुराइयों पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि वैज्ञानिक युग में बच्चों में विज्ञान की सोच विकसित करनी जरूरी है, तभी वह आगे जाकर सफल होंगे। उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और अधिक मेहनत करने पर जोर दिया। ब्लॉक समन्वयक सुंदर जोशी ने भी विचार रखे।

सपनों के चित्र प्राथमिक वर्ग में त्रिभुवन कुमार, कुमकुम जोशी, हेमा अधिकारी, उच्च प्राथमिक वर्ग में किरन रावत, दीपक सिंह, सुंदर फर्त्याल, निबंध प्राथमिक वर्ग में प्रदीप कुमार, मानसी आर्या, कोमल माहरा, उच्च प्राथमिक वर्ग में तानिया बिष्ट, करन राणा, ललित आर्या, स्वरचित कविता पाठ प्राथमिक वर्ग में गौरव, प्रेरणा, रितिका, उच्च प्राथमिक वर्ग में संजना रावत, गुंजन नयाल, गौरव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक उच्च प्राथमिक वर्ग में राजूहा डौड़ाखाल, राजकीय कन्या जूनियर हाइस्कूल जैनोली, और राजूहा खड़गोली तथा गाड़ी ने बाजी मारी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी, ब्लॉक मंत्री राम सिंह जनी, जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्ष ज्योति शाह सहित तमाम संकुल समन्वयक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें