फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपस्थिति लगाने के बाद नदारद हो गए दो बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने ब्लॉक कार्यालय और ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कई खामियां पाईं। ब्लॉक मुख्यालय में पता चला कि दो बाबू रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करा कार्यालय से नदारद हो लिए, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में मुख्य गेट पर रजिस्टर में आने जाने वालों की अंकना तक नहीं की गई थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस संबंध में रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इन दिनों शिक्षण संस्थानों और अन्य विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। वहां छात्र हॉस्टल के बाथरूम और शौचालय में गंदगी पाई गई। छात्रों का प्रोफाइल रजिस्टर तक व्यवस्थित नहीं था। मुख्य गेट पर गार्ड द्वारा रजिस्टर में आने-जाने वालों की अंकना नहीं की गई थी। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बाद में वह विकासखंड कार्यालय पहुंचे और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, इसमें भी कई खामियां पाई गईं। दो बाबूओं ने रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन वह कार्यालय से नदारद पाए गए। इसके अलावा रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं पाए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी। उनके साथ उपखंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी सहित तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन से सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने, परिसर में अधिक और जैविक-अजैविक के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए हैं। विकासखंड कार्यालय में दो बाबू उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नदारद मिले हैं। इस संबंध में सीडीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें