फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ ::: देश के शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाने वाले 100 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 16 Mar 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देश के शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने वाले 100 विद्यार्थियों को 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत राशि दी जाएगी। इस संबंध में अपर सचिव उच्च शिक्षा डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 14 मार्च को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास, आईआईएससी बंगलूरू आईआईटी दिल्ली समेत टॉप रैंकिंग वाले 50 एनआईआरएफ विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने वाले राज्य के 100 विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना में पूर्व से निहित व्यवस्था के अतिरिक्त ये व्यवस्था लागू की गई है। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को उसी शैक्षिक वर्ष में आवेदन करना होगा, जिस शैक्षिक सत्र में उसका प्रवेश संस्थान में हुआ है। पूर्व से प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें