केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के लिए मेंढक दौड़, जिग-जैग दौड़, उल्टी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, तीन पैर दौड़ सहित वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों की परेड आकर्षण का केंद्र रही।
प्रधानाचार्या पूनम पांडेय ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान सीएमपी इंचार्ज अनुराधा चौहान, प्राथमिक खेल प्रशिक्षक देवेश गुणवंत, पदमा शाही, रविंद्र बर्गली, विनीत कुमार, दीपक बोरा, देव सिंह, अंशु धामा, अन्नू यादव, जमुना पांडे समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।