विधान सभा सत्र के दौरान मंत्रियों और विधायकों से अभद्रता करने वाले कांग्रेस के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी अभद्रता करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।
आरोप है कि एक मंत्री और बागी विधायकों के समर्थन में इन लोगों ने सत्र के दौरान पार्टी विरोधी नारेबाजी की है। कुछ लोगों के साथ अभद्रता भी की गई है।
विधान सभा सत्र के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि नौ विधायकों के बगावत करते ही यह लोग हंगामा करने लगे।
वीडियो फुटेज से पकड़ में आए अभद्रता करने वाले लोग
कांग्रेस के कुछ मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ इनकी ओर से जमकर नारेबाजी की गई। विडियो फुटेज में भी यह लोग अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर अगले कुछ दिनों के भीतर इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
पार्टी का कहना है अभद्रता करने वालों की पहचान की जा रही है। पुख्ता प्रमाण मिलते ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। समझा जा रहा है कि कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक-दो दिन के भीतर कार्रवाई हो सकती है।
मंत्रियों और विधायकों के साथ अभद्रता करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें पार्टी से बाहर कर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस