स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की छात्रा मिताली वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के तौर पर स्वामी राम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मूलरूप से हरियाणा के भिवानी जिले के चरखी दादरी की रहने वाली मिताली के पिता डा. देवेंद्र वर्मा, माता डा. मीना वर्मा पेशे से चिकित्सक हैं। मिताली को बचपन से फैशन डिजाइनिंग की ओर रुझान था।
उन्होंने निपफ्ट की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया में 37 वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन माता-पिता की इच्छा के तहत उन्होंने एमबीबीएस की राह चुनी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज माता-पिता की इच्छा के तहत उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में संस्थान का सर्वोच्च पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति से हासिल किया।
महामहिम ने इन्हें किया सम्मानित
मेडिकल (स्नातक अंडर ग्रेजुएट)- रमिता गोयल, विवेक राजदेव, अप्राजिता, शुगन हर्ष, पूजा सौठा।
पैरामेडिकल (स्नातक अंडर ग्रेजुएट)- गायत्री जोशी, दिव्या असीजा, शिवम शर्मा, अनु डोगरा, विशाल सिंघल, पूजा गुसाईं, पूजा कुमारी, आकृति कुमारी, उमंग त्यागी, प्राची जोशी, विशान, पुनीत कुमार, सैयद अली, पूरनजीत।
बीएससी नर्सिंग- स्नेहा देउली, कनिका बिष्ट।
एमएससी नर्सिंग- शमा परवीन, दीपिका कुंज।
बीबीए- अर्पित सिंघल
एमबीए- अर्जुन सिंह भंडारी
बीटेक- आशीष पंवार, अरविंदर सिंह
बीसीए- दीक्षा सिंधवाल
एमसीए- रजनी पाल
स्वामी राम अवॉर्ड (बेस्ट मेडिकल अवॉर्ड)- मिताली वर्मा (एमबीबीएस-बैच 2010) एकेडमिक, स्पोर्ट्स व अन्य गतिविधियों के लिए मिताली वर्मा को बेस्ट मेडिकल ग्रेजुएट अवॉर्ड 2015 से सम्मानित किया गया।