शादी से पांच दिन पहले दुल्हन अचानक लापता हो गई। शादी की तारीख गुजरने के बाद आखिरकार परिजन ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी है। पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
ज्वालापुर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी 21 अप्रैल को होनी थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन 16 अप्रैल को 19 वर्षीय दुल्हन बिना बताए घर से गायब हो गई।
21 तारीख को भी नहीं हो पाई शादी
दुल्हन के गायब होने पर परिजन दंग रह गए। सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारी में दुल्हन को तलाशा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 21 तारीख के शादी भी नहीं हो पाई।
फिर आखिरकार शनिवार को परिजन कोतवाली ज्वालापुर पहुंच गए। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि युवती की तलाश कर रहे है। उधर, अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के सदभावना सम्मेलन में शामिल होने आया 72 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गया।
अल्मोडा के सलेकी के रहने वाले वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उनके पिता बच्चे सिंह रावत सदभावना सम्मेलन में शामिल होने आए थे लेकिन घर वापस लौटकर नहीं आए। ज्वालापुर पुलिस ने बुजुर्ग की तलाश शुरु कर दी है।