फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए अच्छे दिन बढ़ी मनरेगा मजदूरी, एक अप्रैल से मिलेगी नई मजदूरी

Tue, 08 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मनरेेगा - फोटो : file photo
विज्ञापन
मनरेगा से जुड़े उत्तराखंड के लाखों लोगों को अब बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लायमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) में संशोधन कर दैनिक मजदूरी में 13 रुपये का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के 5.83 लाख जॉब कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार ने बताया कि एक अप्रैल से बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी मिलेगी। केंद्र की ओर से संचालित मनरेगा योजना के तहत अब तक राज्य के मजदूरों को 161 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी दी जा रही है।

महंगाई को देखते हुए उत्तराखंड समेत सभी राज्य मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक्ट में संशोधन कर मजदूरी की दरें बढ़ा दी हैं। सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार ने बताया कि एक्ट में संशोधन होने के बाद अब राज्य के 5.83 लाख मजदूरों और 4.79 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मजदूरी हरियाणा में

मनरेेगा - फोटो : file photo
उत्तराखंड में 13 रुपये की बढ़ोतरी के बाद मनरेगा मजदूरों को 174 रुपये मजदूरी मिलेगी। जहां तक राज्य में मनरेगा की वर्तमान स्थिति का सवाल है तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में 173 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया था।

जिसमें में 29 फरवरी तक 167 लाख मानव दिवस का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य को भी हासिल कर लिया जाएगा।

एक्ट में संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में मनरेगा मजदूरी की दर एक जैसी (174 रुपये) रखी है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल में नौ रुपये की बढ़ोतरी कर 170 रुपये दैनिक मजदूरी की गई है।

सबसे ज्यादा मजदूरी हरियाणा में (259 रुपये) और सबसे कम आंध प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के जॉब कार्ड धारकों को (167 रुपये) मिलेगी। वहीं, चंडीगढ़ में 248 रुपये, गोवा में 229 रुपये, तेलंगाना में 194 रुपये, पंजाब में 218 रुपये, तमिलनाडु में 203, केरल में 240 और कर्नाटक में अब 224 रुपये मनरेगा मजदूरी मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें