फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे लाल कृष्ण आडवाणी

Sun, 10 Apr 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी परिवार सहित अपनी पत्नी स्व. कमला आडवाणी की अस्थियों के साथ रविवार को हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उनके बेटे जयंत आडवाणी ने विधि विधान से उनकी अस्थियां हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की। पंडित नीरज शर्मा ने कर्मकांड सम्पन्न कराया।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी (83) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। गुरुवार को उनका दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

मौजूद रहे परिवार के सभी सदस्य

लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : amar ujala
हिंदू सनातनी परंपरा के अनुसार कमला आडवाणी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया किया जाना था। जिसके लिए वह परिवार सहित अस्थियां लेकर रविवार को हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे।

हरकी पैड़ी अस्थि प्रवाह घाट पर उनके पंडित नीरज शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना ओर कर्मकांड कराकर बेटे जयंत आडवाणी से अस्थियां गंगा में विसर्जित कराई।

इस दौरान उनके साथ परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। मेला व जिला प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें