फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पसरा था सन्नाटा, वहां नजर आया विजयी माहौल

Fri, 22 Apr 2016 09:02 AM IST
राजीव गुप्ता / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट से आए राष्ट्रपति शासन समाप्त करने के आदेश ने बीजापुर स्थित मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास की फिजा भी पल भर में बदल डाली। कुछ देर पहले जहां कमोबेश सन्नाटा पसरा था, देखते ही देखते वहां विजयी माहौल नजर आने लगा।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित आवास के एक कक्ष में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों और कांग्रेस पीडीएफ के विधायकों के साथ गुफ्तगू की। बाहर हरीश समर्थक आए और बीजापुर गेस्ट हाउस में अचानक चहलकदमी बढ़ने लगी। साढ़े तीन बजे के आसपास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक हरीश धामी, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने समर्थकों के साथ आकर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

कुछ देर बाद मुख्यमंत्री के बेटे एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत विजयी मुस्कान वाले अंदाज में अंदर से हाल में आए और समर्थकों का अभिवादन किया। करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने सहयोगी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक से हाल में आए और सभा कक्ष में पत्रकारों से वार्ता की। जबकि, समर्थको ने दूसरे कमरे में टीवी चैनलों पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्रकारों से वार्ता का लाइव और प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का प्रसारण देखकर आगे की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने आतिशबाजी की और झूमने लगे

कांग्रेस का जश्न - फोटो : amar ujala
बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर भी कई समर्थकों ने आतिशबाजी की और कुछ समर्थक नाचने झूमने लगे। तभी सीएम हरीश रावत बाहर आए तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। पीडीएफ कोटे से मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, दिनेश धनै और अन्य मंत्री विधायकों के साथ सीएम रावत राजभवन पहुंचे।

राज्यपाल से मिलने के बाद फिर बीजापुर गेस्ट हाउस आए। राजभवन के बाहर और बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर भी समर्थकों ने सीएम रावत का अभिनंदन किया। बाद में सीएम ने फिर अपने सहयोगियों के साथ गोपनीय बैठक की। रात तक बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर समर्थक खुशी में झूमते रहे।

भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा
हाईकोर्ट के आदेश से बदले सियासी हालात के बाद बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसरा नजर आया। शाम के वक्त वहां कोई खास हलचल नजर नहीं आई। वहीं, परेड ग्राउंड स्थित महानगर भाजपा कार्यालय पर कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें