फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तेंदुआ देख 'सेना' ने बंद की खिडकियां

Mon, 26 Aug 2013 10:17 PM IST
अमर उजाला, रानीखेत, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दिन में अल्मोड़ा नगर में तेंदुए के घुस आने के बाद शाम को रानीखेत में चौबटिया बाजार से सटे सेना परिसर के पुराने स्टोर रूम में तेंदुआ घुस गया।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने खिड़की बंद कर उसे कैद कर लिया। रविवार सुबह से जुटी वन विभाग की टीम ने शाम को बमुश्किल तेंदुए को पिंजरे में कैद किरया। इस बीच तेंदुए को देखने वालों का हुजूम लगा रहा।

यह भी पढें...जब बाथरूम में घुस आया तेंदुआ

जंगल से सटा इलाका
चौबटिया में सेना परिसर स्थित पुराना भवन बाजार और जंगल से सटा है। इसके आसपास जानवर चरने आते हैं। इन्हीं के  शिकार को तेंदुआ पहले भी एक बार यहां आ चुका है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम ने बताया कि शनिवार शाम ढाई वर्षीय मादा तेंदुआ खुले रोशनदान से भवन के अंदर जा घुसा। सेना के जवानों को भनक लगी तो उन्होंने खिड़की को बंद कर तेंदुए को कैद कर लिया।

हुजूम उमड पड़ा
सेना ने सुबह वन विभाग और स्थानीय नागरिकों को सूचना दी। इसके बाद वहा हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ देखकर तेंदुआ खूंखार हो गया जिसके चलते सेना को परिसर का गेट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने बाहर पिंजरा डाला और अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर गन टीम को बुलाया। भवन की छत तोड़कर तेंदुए पर बेहोशी की गोलियां दागी गईं। दूसरे प्रयास में तेंदुआ बेहोश हुआ।

शाम को लगभग चार बजे वह पिंजरे में कैद हो सका। रेंजर दीवानी राम ने बताया कि तेंदुए को रामनगर अथवा अल्मोड़ा ले जाया जाएगा।

एक हफ्ते से क्षेत्र में घूम रहा था तेंदुआ
चौबटिया के लोगों ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में एक हफ्ते से घूम रहा था। दो तीन दिन पहले वह एक गाय, बछिया और दो कुत्तों को निवाला बना चुका था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार और आबादी क्षेत्र होने के कारण भय का माहौल बना हुआ था, पिंजरे में कैद होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें