गढ़वाल विवि के छात्र शिवाशीष किमोठी को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिवाशीष शिला यांत्रिकी व भूविज्ञान विषय पर शोध कर रहे हैं। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने खुशी जताई है।
उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से देहरादून विज्ञान धाम में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित समारोह में किमोठी को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिला यांत्रिकी के क्षेत्र में पहली बार गणितीय पद्धति का प्रयोग किए जाने पर दिया गया है। शिवाशीष गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में भू विज्ञान विभाग में शिला यांत्रिकी एवं भू विज्ञान विषय पर शोध कर रहे हैं। इससे पूर्व आशीष काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च में वैज्ञानिक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।