फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनसीसी इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में युवाओं से मानव मात्र की सेवा और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मानव सेवा और राष्ट्र सेवा को अपना ध्येय बनाकर वे महज 39 वर्ष में ही पूरे विश्व में छा गए। विदेश में दिए गए उनके भाषण से अभिभूत अमेरिकी और लंदनवासी आज भी उनका लोहा मानते हैं। एनएसएस इकाई के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर सिंह चौहान ने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। कैडेट्स आकाश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर प्रकाश डाला। कैडेट्स महिमा, शुभम, हिमानी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में उनके संबोधन पर विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. अजीत सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अर्चना रानी मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर और निबंध प्रतियोगिता 12 को
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) से सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) तक युवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के संबंध में प्रासंगिकता’ है। उन्होंने एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स और सभी छात्र-छात्राओं से रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें