फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कॉजवे से नदी में गिरकर युवक घायल

Tue, 19 Sep 2023 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और रिफ्लेक्टर न होने से हो रहे हैं हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी/कोटद्वार। मालन पुल टूटने के बाद आवागमन के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग कंडी रोड पर बने कॉजवे पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने किसी तरह उसे निकालकर बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। हादसे का कारण कंडी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और रिफ्लेक्टर न होना है। इस मार्ग पर रात में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि नींबूचौड़ निवासी मंदीप (20) पुत्र जीत सिंह सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की किसी कंपनी में कार्य करता है। सोमवार देर रात वह बाइक से कंपनी से काम करके घर लौट रहा था। मालन नदी पर बने कॉजवे पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। यहां से गुजरते समय सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने पर मंदीप अनियंत्रित होकर बाइक समेत कॉजवे से नीचे नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को किसी तरह नदी से बाहर निकाला और 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया। वहीं पार्षद शैलेश डबराल, राकेश बिष्ट, मनीष भट्ट, कंचन नैथानी, विजयपाल मेहरा, डॉ. कैलाश चंद्र, अरुण बहुगुणा ने कहा कि सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर और जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत कर्मचारियों का देर रात तक कंडी रोड से आवागमन बना रहता है। वन सीमा के बीच बने कंडी मार्ग पर अंधेरा होने के कारण दोपहिया वाहन से गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। उन्होंने कंडी रोड पर सौर ऊर्जा लाइट, रिफ्लेक्टर और मार्ग को पक्का करवाने की मांग जिला प्रशासन और लोनिवि से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें