फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

Wed, 06 Dec 2023 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत चाई दमराडा गांव में एक युवक ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था कि ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि नेपाली मूल के युवक तेग बहादुर (30) पुत्र दंदबली चाई दमराडा गांव में रहता है। मंगलवार शाम को वह ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और तेग बहादुकर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें