फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बस के बीच दबने से बचा दोपहिया वाहन चालक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड के निकट बुधवार सुबह दो बसों के बीच से दोपहिया वाहन लेकर गुजर रहा एक युवक दोनों बसों के बीच दबने से बाल-बाल बच गया। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र के बाहर से रोडवेज बसों के जमघट और अतिक्रमण की समस्या से आमजन त्रस्त है।
विज्ञापन

बुधवार रेलवे स्टेशन से दोपहिया लेकर बाहर सड़क की ओर बढ़ा एक युवक गेट के सामने खड़ी दो बसों के बीच से गुजरने लगा, तभी एक बस चालक ने बस बढ़ा दी। गनीमत रही कि आसपास लोग मौजूद थे। उनके चीख-पुकार मचाने पर चालक रुका। जिससे दोपहिया वाहन पर सवार युवक दो बसों के बीच दबकर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। तभी लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए बसों को कुछ गैप से एवं सुरक्षित खड़ा कराने के लिए रोडवेज डिपो के अधिकारियों से बात करने का निर्णय लिया।
वहीं, रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर कोटद्वार एवं यूपी की बसों की लंबी कतार एवं जमघट से जाम की समस्या तो बन ही रही है, क्षेत्र में अतिक्रमण भी होने से लोगों को पैदल एवं दोपहिया वाहनों से गुजरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सुबह नौ से 11 बजे के बीच क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वयं स्थिति को देखने और फिर उसमें सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें