कोटद्वार। युवा व्यापारियों ने बैठक कर वाणिज्यिक कर (कमर्शियल टैक्स) वसूलने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने सरकार से नगर के व्यापारियों को वाणिज्यिक कर में छूट देने की मांग की।
गोविंदनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने उनके प्रतिष्ठानों को भी ध्वस्त कर दिया। कहा कि व्यापारी किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। कई व्यापारी बैंक की किश्त तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि व्यापारियों को अपना व्यापार संभालने में अभी कुछ और वक्त लगेगा। इसलिए अभी सरकार वाणिज्यिक कर में छूट दे। युवा व्यापारी प्रवीण भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीपक राजपूत, नंद राम धस्माना, भुवन ठाकुर, अनिल नेगी, सुबोध कर्णवाल, राकेश भाटिया, शराफत, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे। संवाद