फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चोर होने के संदेह में लोगों ने चार युवकों की धुनाई की

Wed, 03 Apr 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हवाले किया हवाले, पूछताछ के बाद छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। दुधारखाल क्षेत्र से सतपुली कार से आ रहे चार लोगों पर चोरी के शक में सतपुली के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। चारों लोग गवाणा गांव में जंगल में खाना बनाते देखे गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। बताया कि चारों मोबाइल टावर लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जयहरीखाल ब्लॉक के गवाणा गांव के जंगल में चार संदिग्ध युवक जंगल में खाना बनाते हुए देखे गए। इससे पहले ग्रामीण उन्हें पकड़ते चारों कार से सतपुली की ओर निकल पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर सतपुली के दुधारखाल तिराहे पर कुछ ग्रामीणों ने यूपी नंबर की कार को रोककर उसमें सवार चारों लोगों से पूछताछ की। गोलमोल जवाब मिलने पर लोगों का संदेह और गहरा गया जिसके बाद उन्होंने चारों लोगों को कार से उतारा और जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। पहुंची चारों को थाने ले आई। दरअसल एक पखवाड़े से जयहरीखाल क्षेत्र की पट्टी कौड़िया के कई मकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र के ग्रामीण हर संदिग्ध पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उधर, सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि चारों युवक मोबाइल टॉवर लगाने का काम करते हैं और श्रमिक हैं। पूछताछ के बाद चारों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें