फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितों ने उठाई आयुष विभाग में नियुक्ति देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
योग प्रशिक्षित महासंघ ने आयुष विभाग में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने वन एवं आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है। वन एवं आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने महासंघ की मांग पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान योग प्रशिक्षितों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह विज्ञान का उत्तम विषय है, जो न केवल शारीरिक अपितु मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कार्य करता है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा की आमसभा में महज 90 दिनों के भीतर 170 देशों ने योग को मंजूरी प्रदान की है। योग दिवस पर आयुष मंत्री ने जीएमवीएन, केएमवीएन सहित अन्य पर्यटन केंद्रों में योग सेंटर और वैलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की थी। इस मौके पर आयुष विभाग के साथ ही पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार जीएमवीएन, केएमवीएन सहित अन्य पर्यटन केंद्रों में योग और वेलनेस सेंटर खोलकर योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति करने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में योगाचार्य संदीप रावत, संतोष बलोधी, मनोज नेगी, भावना नेगी, अंजली कुमारी, आशा थपलियाल, नीरूबाला खंतवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें