फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में महिलाओं ने काटा हंगामा

Tue, 16 May 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गैस एजेंसी के नजदीक खुले ठेके के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हुआ। ठेके के विरोध करने के लिए पहुंची महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर ही जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें जबर्दस्ती हटाया।
विज्ञापन

बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को शराब ठेका बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी ठेका बंद नहीं किया गया। इसके विरोध में वह मंगलवार को ठेका बंद करवाने के लिए पहुंचीं। इसकी भनक पहले ही पुलिस को लग गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में महिला पुलिस व प्रशासन अधिकारी मौके पर तैनात हो गए। कुछ महिलाओं ने ठेके विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया, ऐसे में पुलिस ने उन्हें जबर्दस्ती वहां से उठा दिया।
उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा कि नगर में किसी भी जगह ठेका नहीं खुलना चाहिए व भविष्य में दुकान खुलने का प्रस्ताव भी न भेजा जाए। नहीं तो महिलाओं को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिस जगह पर शराब का ठेका खुला हुआ है, उसे बंद करके दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें