फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर महिला झुलसी, गंभीर

Sat, 04 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती आग से झुलसी महिला से घटना की जानकारी लेते प्रभारी तहसीलदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लॉक के गुडहल गांव में शुक्रवार रात खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से विवाहिता झुलस गई। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सारी मल्ली के गुडहल गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह और उनकी पत्नी अरुणा देवी (25) टीवी देख रहे थे। उसके बाद अरुणा देवी किचन में खाना बनाने के लिए गई।

अरुणा ने चूल्हे में आग जलाने के लिए मिट्टी का तेल डाला, जिससे तेल उसके कपड़ों पर भी गिर गया। जैसे ही उसने माचिस जलाई, आग उसके कपड़ों ने पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा शरीर जल गया। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर नरेंद्र मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग बुझाई। उसके बाद पड़ोसियों की मदद से अरुणा को सरकारी अस्पताल कोटद्वार लाया गया। उन्होंने बताया कि वह खुद 45 प्रतिशत दिव्यांग हैं और उनकी पत्नी अरुणा 80 प्रतिशत दिव्यांग है।
विज्ञापन


उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। चिकित्सक अरुण पांडे ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत झुलसी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, प्रभारी तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।  
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें