फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: भालू कर रहा था महिला का पीछा, बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर हुई मौत, घास लेने गई थी जंगल

Mon, 02 Nov 2026 04:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

बसंती देवी महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान अचानक वहां भालू आ गया और उसने बसंती देवी का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी महिला भागती हुई खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घेटुलगांव के कोलगाड गांव में सोमवार को भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान रेखा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद नेगी ने बताया कि कोलगाड गांव निवासी बसंती देवी (40) पत्नी कलम सिंह सजवाण गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान अन्य महिलाएं कुछ दूरी पर घास काट रही थीं।

उत्तरकाशी: 71 साल से जंगल के कानूनों में कैद 42 गांव के लोग, गोविंद वन्यजीव विहार के सख्त नियम बने बाधा
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक वहां भालू आ गया और उसने बसंती देवी का पीछा करना शुरू कर दिया। भालू से जान बचाने के लिए बसंती देवी भागने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें