फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की डॉक्टर पति व उसकी प्रेमिका की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी रोड पर एक प्राइवेट डेंटल क्लीनिक में एक पति को एक महिला का उपचार कराना महंगा पड़ गया। क्लीनिक पर पहुंची पत्नी ने महिला को अपने पति की प्रेमिका बताते हुए पति और महिला की जमकर धुनाई कर दी। करीब आधा घंटे चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्लीनिक पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार शाम को सभी लोग दांतों के डाक्टर के पास पहुंचे थे। लोगों की भीड़ में एक महिला और एक व्यक्ति भी बैठे हुए थे। तभी कुछ देर बाद गुस्से में एक महिला क्लीनिक पर पहुंची और पति के साथ महिला को बैठा देख आग बबूला हो गई। महिला ने दोनों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और क्लीनिक पर बैठी दूसरी महिला को पति की प्रेमिका बताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पत्नी ने पूरा गुस्सा अपने पति पर उतार दिया। उसने पति पर प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाने का आरोप लगाते हुए पति पर लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी। पति ने भी आपा खोकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच हंगामा बढ़ते देख वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पति-पत्नी के बढ़ते हंगामे को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चीता पुलिस के जवानों ने किसी प्रकार पति पत्नी को समझा बुझा कर घर भेजा। बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पति पत्नी के बीच मारपीट का मामला उनके संज्ञान में आया था। मौके पर चीता पुलिस को भेजकर मामला सुलझा लिया गया। अभी इस संबंध में उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें