कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक छात्र और एक शिक्षक समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल को तीन दिन के लिए बंद करा दिया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के पदमपुर में एक व्यक्ति, बदरीनाथ मार्ग में एक व्यक्ति, रतनपुर सुखरो में एक व्यक्ति, पोखड़ा में एक युवक, राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल का एक छात्र और एक शिक्षक और द्वारीखाल के बांघाट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। कोरोना संक्रमण फैलने से बचाने के लिए जीआईसी बीरोंखाल को सैनिटाइज कर तीन दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।