फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला चोक होने से दुकानों में घुसा पानी, लाखों का सामान खराब

विज्ञापन
कोटद्वार बाजार में दुकान के अंदर घुसा नाले का पानी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सोमवार को मालिनी मार्केट के पीछे से गुजर रहा नाला चोक होने के कारण गंदा पानी दो व्यापारियों के गोदाम और दुकानों में घुस गया, जिसके कारण व्यापारियों का लाखों का सामान खराब हो गया। नगर निगम की लापरवाही पर व्यापारियों ने रोष जताया। उन्होंने नगर निगम से नाले को साफ कराने और उनके नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार से हो रही बारिश के कारण नगर पालिका के नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। नाला पहले से चोक होने के कारण गंदा पानी व्यापारियों की दुकानों और गोदाम में घुस गया। सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों में आए तो दुकान और गोदाम में पानी भरा देख दंग रह गए। उन्होंने मोटर लगाकर किसी तरह पानी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों के खिलौने और गिफ्ट आइटम खराब हो गए थे।
व्यापारी विनय अग्रवाल ने बताया कि नाले के पास उनका गिफ्ट आइटम का गोदाम है। गोदाम में रखे करीब चार से पांच लाख रुपये के गिफ्ट आइटम खराब हो गए हैं। उधर, नाले से सटे खिलौने की दुुकान संचालक अब्दुल सलाम ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी दुकान के पास पानी आने पर नगर निगम को नाले की सफाई कराने को कहा था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को दुकान में पानी घुसने के कारण करीब एक लाख रुपये के खिलौने खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्र लाजपत राय भाटिया ने बताया कि बरसात में अक्सर नाला चोक हो जाता है, जिससे व्यापारियों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम से पूरे नाले की सफाई कराने और व्यापारियों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दुकानों में पानी घुसने की जानकारी नहीं है। नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। - मो. कामिल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार।
मोटाढांक बाजार में घरों में घुसा पानी
कोटद्वार। सोमवार को भाबर क्षेत्र में बाईं मालन नहर का जलस्तर बढ़ने के कारण मोटाढांक बाजार जलमग्न हो गया। आसपास के मकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई विभाग से बाईं मालन नहर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें