फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : अदालीखाल-ए और चौखुटिया की टीम रही चैंपियन

Sun, 07 Dec 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्व. गीताराम पोखरियाल एवं स्व. थान सिंह रावत की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

कोटद्वार/धुमाकोट। स्वतंत्रता सेनानी स्व. गीताराम पोखरियाल व स्व. थान सिंह रावत की स्मृति में विद्यालय स्तरीय 53वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में अदालीखाल-ए की टीम चैंपियन बनी। वहीं, ओपन वर्ग में चौखुटिया की टीम विजयी रही।
जनता इंटर कॉलेज अदालीखाल की ओर से कॉलेज के खेल मैदान पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंटर कॉलेज अदालीखाल-ए एवं अदालीखाल-बी के बीच खेला गया। पहले सेट में 25-20 के अंतर से जीत दर्ज कर अदालीखाल-ए टीम के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया लेकिन दूसरे सेट में टीम 10-25 अंक से पिछड़ गई। तीसरे सेट में 21-17 से बढ़त बनाते हुए अदालीखाल-ए टीम ने अदालीखाल-बी टीम को 3-1 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता में चौखुटिया एवं हल्दूखाल की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। चौखुटिया की टीम ने हल्दूखाल की टीम को 23-25, 22-25, 25-22, 25-21, 21-14 अंकों से हराकर ट्राफी अपने नाम की। प्रधानाचार्य आशीष पांडे ने स्वस्थ खेल के प्रदर्शन के लिए विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक पदमेंद्र सिंह असवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमश: विनर एवं रनर ट्रॉफी प्रदान की। चंद्रमोहन सिंह एवं कमलेश ध्यानी के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें