9 सितंबर से चौरास में होने वाले शहीदी मेले में वायस आफ गढ़वाल के लिए 70 प्रतिभागियों ने आडीशन दिया। आडीशन के द्वितीय चरण के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
रविवार को वायस आफ गढ़वाल के लिए ऑडीशन लिया गया, जिसमें रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, पौड़ी, श्रीनगर व चौरास के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 15 प्रतिभागियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया है। द्वितीय चरण का आडीशन 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया जाएगा। फाइनल 13 दिसंबर को मेले के दौरान आयोजित किया जाएगा। आडीशन में संजय पांडे व डा. सुभाष पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में जयकृष्ण भट्ट, गणेश भट्ट, विमल बहुगुणा, आयुष मियां, शैलेष मलासी, प्रिया जाटव, अनूप नेगी आदि मौजूद थे।