कोटद्वार। गणतंत्र दिवस पर जीआईसी कोटद्वार में देशभक्ति गीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में वशिष्ठ सदन ने प्रथम, भारद्वाज सदन ने द्वितीय और कण्व सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में सावित्री सदन प्रथम, वशिष्ठ सदन द्वितीय एवं गौतम सदन तृतीय रहा। सभी सदनों के विजयी प्रतिभागियों के साथ ही श्रेष्ठ बीएड प्रशिक्षुओं को प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता डा. पदमेश बुडाकोटी, समाज सेवी भास्कर बड़थ्वाल, मनमोहन सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, रईस अहमद सलमानी, दिनेश कौशिक, अमिता साहनी, मनमोहन गौनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद