फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय की टीम ने किया महाविद्यालय बिथ्याणी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय हल्द्वानी की तीन सदस्यीय टीम ने महाविद्यालय निरीक्षण किया। टीम ने स्टडी सेंटर खोलने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय हल्द्वानी से प्रवेश प्रभारी डा. मदन मोहन जोशी, जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल और कंप्यूटर प्रोग्रामर उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय बालम सिंह दफोटी ने यमकेश्वर ब्लाक के महाविद्यालय महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) का दौरा कर वहां पर संचालित पाठ्यक्रमों, भवन, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ने महाविद्यालय में उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर खोलने की मांग पर सहमति व्यक्त की। डा. मदनमोहन जोशी ने छात्रों को बताया कि उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। कंप्यूटर प्रोग्रामर बालम सिंह दफोटी ने छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन फार्म भरने के बारे में जानकारी दी। जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल ने छात्रों को बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययन केंद्र स्थापित करना और कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराना है। उच्च शिक्षा आपके द्वार योजना के तहत महाविद्यालय बिथ्याणी में ओपन विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद सिंह बिष्ट, कार्यकारी प्राचार्य विनय कुमार पांडे, डा. उमेश त्यागी, डा. अनिल कुमार सैनी, मानेंद्र सिंह बिष्ट, संजय रतूड़ी, शशिधर उनियाल, जयबीर सिंह नेगी, राम सिंह सामंत, सुनील प्रसाद व सीमा देवी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें