फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला में सड़क धंसने से ओवर लोडेड डंपर पलटा, लोगों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में सड़क धंसने से नाली में पलटा खनन सामग्री से भरा डंपर। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र की नदियों में मानकों के विपरीत रात को भी खनन हो रहा है। बीती रात साढ़े बारह बजे काशीरामपुर तल्ला में खनन सामग्री से भरे ओवर लोडेड डंपर के कारण सड़क धंस गई, जिससे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान क्षेत्र की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने रात को मामले को लेकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। लोगों ने मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने और चोक हुई नाली की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार रात को साढ़े बारह बजे खोह नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहा एक ओवर लोडेड डंपर काशीरामपुर तल्ला में सड़क धंसने से सड़क किनारे नाली में पलट गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि विरोध के बावजूद संपर्क मार्गों पर ओवर लोडेड ट्रकों की आवाजाही कराई जा रही है, जिससे संपर्क मार्ग के साथ ही नालियां और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। नायब तहसीलदार ने गुस्साए लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क, नाली और पेयजल लाइन को ठीक कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बृहस्पतिवार को मामले में पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपकर चोक और क्षतिग्रस्त हुई नाली की सफाई कराने, सड़क और पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें