फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रों को महाविद्यालय में जाने से रोकने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व छात्रों को राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर हंगामा हो गया। मामले में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) के उपाध्यक्ष और एक शिक्षक में तनातनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि तहरीर में महाविद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष ऋषभ रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में पूर्व छात्रों को नहीं आने देने पर महाविद्यालय पहुंचे। प्राध्यापक से इसका कारण पूछा तो उन्होंने अभद्रता की। इसी तरह प्राध्यापक ने तहरीर में पीटीए उपाध्यक्ष पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें