फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में त्रुटि सुधार के लिए कालेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में त्रुटियों के विरोध में छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को पीजी कालेज कोटद्वार में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने कक्षाएं बंद करा कर विरोध जताया, जिससे प्राचार्य के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांश बहुखंडी, मूनअली, दमनदीप, दीपक, आरव, अनुराग और अन्य छात्र शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और परीक्षा परिणामों की गलतियों के अभी तक न सुधरने पर हंगामा करने लगे। उन्होंने परीक्षा परिणामों में त्रुटियों के लिए उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की। आंदोलित छात्रों ने इस दौरान कई कक्षाएं भी बंद करा दी, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आंदोलन में शामिल हो गए। छात्रों ने कालेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक परीक्षा परिणाम की त्रुटियां ठीक नहीं होती, तब तक पीजी कक्षाओं के प्रवेश फार्म न खोले जाए। प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें