फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मालन नदी में यूपी के खननकारी न करें खनन’

विज्ञापन
कोटद्वार की मालन नदी में यूपी के खननकारियों पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पार्षद? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
मालन नदी में उत्तर प्रदेश के खननकारियों की ओर से किए जा रहे खनन से भड़के पार्षदों ने जिला प्रशासन से खनन पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर तहसील में सभी पार्षदों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। पार्षदों ने इस संबंध में डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पार्षद सौरभ नौटियाल, अमित नेेेगी, मनीष भट्ट, गिंदी दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खननकारियों की ओर से मालन नदी को खोद दिया गया है, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी है। आरबीएम से भरे ट्रक रातभर मोटाढांक से दुर्गापुरी, सिगड्डी, कलालघाटी और बीईएल रोड पर दौड़ रहे हैं, जिसके कारण सड़कें खराब हो गई हैं। उन्होंने तत्काल यूपी के खननकारियों की ओर से खनन करने पर रोक लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें