फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली मल्ली में बेकाबू ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Tue, 23 Jul 2024 01:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली (कोटद्वार)

सार

सतपुली के एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि सोमवार शाम को कोटद्वार से सीमेंट लेकर एक ट्रक पैठाणी जा रहा था। इस दौरान करीब 6:15 बजे के करीब सतपुली मल्ली के पास एक मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली मल्ली में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सतपुली थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने घायल को खाई से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हंस अस्पताल चमोलीसैंण भेज दिया। शव को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। थाना सतपुली के एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि सोमवार शाम को कोटद्वार से सीमेंट लेकर एक ट्रक पैठाणी जा रहा था। इस दौरान करीब 6:15 बजे के करीब सतपुली मल्ली के पास एक मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और घायल एवं मृतक के शव को खाई से निकाल कर संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ के 10 हजार युवा करेंगे डिजिटल मार्केटिंग और सीखेंगे ड्रोन टेक्नोलॉजी, आईटीडीए कर रहा तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह (27) पुत्र कलम सिंह, ग्राम टैठी, जनपद रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल की पहचान परिचालक सचिन उर्फ मोनू (26) पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम कांडा मल्ला (कौडिया) तहसील सतपुली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल को हंस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें