फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूकेडी ने निकाली गढ़वाल संवाद यात्रा

Sun, 12 Apr 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पलायन पर जताई चिंता और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित कई मुद्दों को उठाया
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से गढ़वाल संवाद यात्रा के तहत कोटद्वार और दुगड्डा में जनसंपर्क किया गया। यूकेडी नेताओं ने पलायन पर चिंता जताई। साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की।
4 अप्रैल से देहरादून से रवाना हुई यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की गढ़वाल संवाद यात्रा रविवार को अपराह्न दुगड्डा पहुंची। इसके बाद कोटद्वार में भी संवाद यात्रा निकाली गई। इस मौके पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी व केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडरियाल के साथ ही अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान कहा कि गढ़वाल से पलायन का मुख्य कारण उचित शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधा न मिलना है। मोटर मार्गों की स्थिति खस्ताहाल है। 1950 से पूर्व जो भी उत्तराखंड में आए हैं, उन्हें मूल निवासी समझा जाना जरूरी है। चाहे वह किसी भी संप्रदाय से हों। यूकेडी नेताओं ने कहा कि कृषि जोत को बागवानी व अन्य बहुमूल्य वाले पेड़ लगाने से बचाया जा सकता है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश बर्थवाल, अभिजीत रावत, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल रावत, जिला संगठन मंत्री जीपी जोशी, ब्लाॅक अध्यक्ष उपेंद्र बडोला, धनबीर राणा, सुशील भट्ट, उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, सक्रिय सदस्य रामप्रसाद डोबरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें