कोटद्वार। राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय मालवीय उद्यान में चोरों ने विद्यालय के पंखे चुरा लिए। प्रधानाध्यापक शहनाज बेबी की ओर पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक शहनाज बेबी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की साफ सफाई करने के लिए गई। विद्यालय के अंदर घुसते ही दो कमरों पर लगे पंखे गायब मिले। कमरों के रोशनदान खुले हुए थे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को विद्यालय से कंप्यूटर चोरी होने पर भी उसकी रिपोर्ट पुलिस के पास कराई गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि विद्यालय में पंखे चोरी होने की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।