फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मोटर साइकिल के नंबर पर दौड़ा रहे थे कार, दो गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एक कार पर मोटर साइकिल का नंबर लगाकर दौड़ा रहे दो युवकों को लैंसडौन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान कार पर लगी नंबर प्लेट की जांच की गई तो उसका पंजीकरण अपाचे मोटर साइकिल के नाम पर मिला। पुलिस ने कार से दो असली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को गुमखाल चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार के आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट की ई-चालान मशीन से जांच की गई तो नंबर मोटर साइकिल का निकला। पूछताछ में कार सवार उमेश सुयाल (31) निवासी कुसुमखेड़ा, नैनीताल और विक्रम (21) निवासी मछेल्या, अल्मोड़ा ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले अमृतसर में किसी अज्ञात व्यक्ति से कार खरीदी थी। कार के कागजात एक्सपायर होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इंटरनेट से दूसरे वाहन का नंबर लेकर कार पर लगा दिया था।
अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने जालसाजी करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे कुमाऊं क्षेत्र में लीसा का काम करते हैं। तलाशी में कार की सीट के नीचे से पंजाब नंबर की दो हाई सिक्योरिटी प्लेट बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल समेत संबंधित आरोपों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें