फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आज से बेस अस्पताल में सुबह नौ बजे से शुरू होगी ओपीडी

Sat, 31 Oct 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सर्दी का सीजन शुरू होने से एक नवंबर से बेस अस्पताल खुलने और बंद होने के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। अब मरीजों को बेस अस्पताल में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अभी बेस अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था लेकिन अब मौसम में बदलाव के साथ ही दिन छोटे होने पर परंपरागत रूप से ओपीडी के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अब 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ओपीडी का समय सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा। बताया कि इमरजेंसी वार्ड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें