फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पेड़ कटवाने व निर्माण पर लगी रोक

Mon, 01 Feb 2016 07:35 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मालगोदाम रोड पर एक ही परिसर में चल रहे दो प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर हाईस्कूल में भवन के आगे निर्माण कार्य को लेकर तनातनी चल रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की शिक्षिकाओं ने जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पर उनके प्रांगण में खड़े तीन छायादार पेड़ बिना अनुमति के कटवाने, स्कूल का बोर्ड उखाड़कर उनके प्रांगण पर कब्जा करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। उच्च अधिकारियों ने जूनियर हाईस्कूल द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कब्जे के प्रयास से यहां दोनों स्कूलों में तनातनी बनी हुई है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने इस मामले को उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लाने की अनुमति भी मांगी है।
मालगोदाम रोड पर एक परिसर में तीन सरकारी विद्यालय चल रहे हैं। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सात पड़ता है। इसी से सटा प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच हैं। जो वर्षों पूर्व गंगादत्त जोशी मार्ग पर चलता था। वर्ष 1992 में इस विद्यालय का भवन जूनियर हाईस्कूल बालिका को दिए जाने के बाद इसे मालगोदाम रोड पर शिफ्ट कर दिया गया। तब से यहीं पर यह विद्यालय संचालित हो रहा है। सोमवार सुबह जब इस स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक विद्यालय परिसर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। प्रधानाध्यापिका मंजूषा बौंठियाल ने बताया कि प्रांगण में लगा उनके स्कूल का बोर्ड उखाड़कर एक ओर फेंक दिया गया था। वहां मौजूद तीन बड़े छायादार पेड़ बोटलब्रुश, मोरपंखी और बेल काटकर कहीं हटा दिए गए थे। मौके पर उनके प्रांगण पर कब्जाकर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी सूचना बीईओ कार्यालय को दी गई।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय के आदेश पर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उनका कहना है कि उनके विद्यालय के पास पहले से ही छोटा प्रांगण हैं। उसमें भी कब्जे के प्रयास से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उपशिक्षा अधिकारी मोनिका बम के संज्ञान में मामला लाया गया है। उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी है। बताया कि प्रांगण में कब्जे का प्रयास और निर्माण कार्य पड़ोस के राजकीय जूनियर हाईस्कूल बालिका द्वारा करवाया जा रहा है। पेड़ काटने, बोर्ड उखाड़ने का कार्य शनिवार रात और रविवार की छुट्टी के दिन किया गया है।
विज्ञापन


कोट
प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच जूनियर हाईस्कूल बालिका के परिसर में स्थित है। जहां पर दो लाख की लागत से विद्यालय के किचन का निर्माण कराया जा रहा है। केवल एक पेड़ काटा गया है, जिसकी अनुमति वन विभाग से प्राप्त की गई है।
- नसीम अहमद, जूनियर हाईस्कूल बालिका मालगोदाम रोड कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें